Posts

Showing posts from February, 2019

कैसे लड़े पाकिस्तान से

18फरवरी ,2019के अंक मे 'हथियार से नहीं विचार से लड़ने की जरूरत' शीर्षक से शंकर शरण का का एक अति महत्वपूर्ण विषय पर लेख प्रकाशित हुआ था जिसमे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सैनिक करवाई करके विजय प्राप्त नहीं की जा सकती ,क्योंकि पाकिस्तान हथियार से नहीं विचार से बना है।अत:उसे विचार से ही हराया जा सकता है ,उन्होंने आगे यह भी कहा कि सिमी ,इंडियन मुजाहिदीन और हुर्रियत जैसे तमाम संगठन जिस काम मे लगे है उसे हम देखकर भी अनदेखा नहीं कर रहे है। जिस दिन हम इसका सामना करना शुरू कर देंगे उसी दिन से हमारी स्थाई जीत आरंभ होगी ।मेरा मानना है कि ये संगठन जिस तरीके से अपना काम कर रहे है वह तरीका अपनाना हमारे लिए न तो उचित है और न ही संभव। मेरा निवेदन है कि लेखक यह बताने कि कृपा करे कि सरकार को इन संगठनों का सामना किस प्रकार करना चाहिए? लेखक ने सही कहा है कि यह मूलतः वैचारिक ,असैनिक तथा अहिंसक युद्ध है,जितना पाकिस्तान से उतना ही भारत को अपने अंदर भी इससे लडना होगा। किंतु उन्होंने इस लडाई की रूपरेखा के विषय मे कुछ नहीं कहा है।इसके अभाव मे उनके लेख का उद्देश्य पूरा नहीं हो सका है।अत: शंकर शरण जी से ...