Posts

Showing posts from June, 2023

महान पुरुष कैसे होते है?

 पुरुषों की महानता, अच्छाई उनकी व्यवहार कुशलता, नम्रता सारे का हाल उसकी पत्नियों से पूछ लीजिए। फिर जो आपको बाहर हद दर्जे का पोलाइट नज़र आता है वो महा सनकी, महान पुरुष अधिकतर समय नीच, व्यवहार कुशल पुरुष अव्वल दर्ज का हुठ्ठी दिख जायेगा। असल में यही एक जगह होती है जहां पुरुष मुखौटा ओढ़ कर नहीं रह पाते वो भी केवल इसलिए कि अधिकतर समय पत्नियों के पास विकल्प नहीं होता। "पति के साथ बेवफाई और एहसान फरामोशी की बहुत चर्चा है  लेकिन पत्नी के साथ बेवफाई और एहसान फरामोशी की कहानियां कही जाने लगे तो एक्के - दुक्के महान पुरूष भी नहीं मिलेंगें जिन्होंने पत्नी के साथ वफ़ादारी की हो और उसका एहसान निभाया हो । लेकिन इस आधार पर उनकी किसी उपलब्धि को खारिज नहीं किया जाता । महिला की सारी उपलब्धि इसी बात से तय होगी कि वो पति और उसके परिवार के लिए कितना उपयोगी और वफादार थी !! भारत में तो लंबा इतिहास है । किस- किस को रोएं! जो महिलाएं सक्षम थी वहां कि सुनिए- आइंस्टाइन के नोबल पुरस्कार मिलने में उनकी कुशाग्र गणितज्ञ पत्नी का पार्टनरशिप था । वो अपने समय की चुनिंदा होनहार गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री थीं । आइन्स...