Posts

Showing posts from November, 2022

पति/पत्नी की मानसिक दिवालियापन

Image
 पति रसिक मिजाज़ हो तो पत्नी को लगता है उससे मिलने बोलने वाली हर परिचित स्त्री उसकी प्रेमिका ही होगी, दोस्त, सहकर्मी या मात्र परिचित तो हो ही न हीं सकती..उसे लगता है हर स्त्री उसके छैला बाबू को फंसाने के लिए ही पैदा हुई है नतीजे में वह सौतिया डाह से जली फुंकी रहती है.. उधर अगर पत्नी हंसमुख हो, जिंदादिल हो तो पति उसके हर दोस्त, परिचित, रिश्तेदार को उसका प्रेमी समझ बौराया रहता, बहत्तर प्रेमी तो वह बेचारा मन ही मन जोड़े रहता पर कभी कोशिश नहीं करता कि तिहत्तरवां प्रेमी स्वयं बन सके, नतीजे में वह पिछवाड़ा खजुआते घूमता रहता है.. मैं यह नहीं ककहा कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं होते हैं पर जो शक्की और झक्की प्रवृत्ति के पति पत्नी हैं वह जिस स्तर पर हर किसी के लिए अम्मा ऊ मारिस, अम्मा ऊ काटिस की गुहार मचाते हैं उसका शतांश भी कोई मारा नहीं होता.. वह जो ऊपर जोड़ी बनाता है वह अजीब बौचट होता, जोड़े में एक को बुड़बक ज़रूर बनाता है चाहे मियां को बना दे और चाहे बीवी को..सही वाली जोड़ी सात ताले में छुपाकर रखता है जो किसी किसी के ही नसीब में होती बाक़ी तो सब दुरंगी और बेमेल साइज़ के जूतों वाले जोड़े...

किण्वनीत खाद्य अवयव और वर्तमान मे उनके खतरे_

किण्वन या  फर्मेन्टेशन  (Fermentation) भोजन को और भी गुणकारी या भोजन को अन्य खाद्य या अखाद्य प्रदार्थ में बदलने के लिए सूक्ष्म जीवो द्वारा कि गई क्रिया को कहते है। आज के दौर में किण्वनीत प्रोसेस फ़ूड का दौर है।फ़ास्ट फ़ूड में शामिल ब्रेड ,बन,पिज्जा आदि में मैदे या आटे में खमीर का किण्वन करवाया जाता है। सोया सॉस भी किण्वन से ही तैयार होता है। विशेषकर की कई खाद्य अवयव जो प्रोसेस फ़ूड में स्वाद और सरक्षण के लिए बनाये जाते है वो भी किण्वन प्रकिया द्वारा ही बनाये जाते है। जैसे सिट्रिक एसिड एस्कोर्बिक एसिड ,मोनोग्लुकोनेट सोडियम ,व स्वाद बढ़ाने वाले तत्व किसी न किसी सूक्ष्म जीव बैक्टीरिया ,फंगस या यीस्ट आदि द्वारा संश्लेषित किया जाता है। हालही में नेस्ले कम्पनी द्वारा बिना जीव के दूध विकसित करने की घोषणा की है। वह भी किण्वन प्रक्रिया से ही विकसित किया गया है। यानी की हमारा भोजन हर तरफ से किण्वन उत्पादों से घिरा है। प्राकृतिक किण्वन में बहुत ज्यादा असुरक्षित नहीं होते। लेकिन औद्योगिक किण्वन में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा या गंभीर रोग हो सकते है। हमारा वातावरण...