Posts

Showing posts from March, 2023

तम अपना देख लो

Image
  वो अच्छी है, वो समझदार है तुमसे ज्यादा वो खेतों में काम करती है इसलिए वो बेरोजगार नहीं उसे नहीं मांगने पड़ते हैं पति से पैसे अपनी जरूरतों के लिए वो भले ही अनपढ़ या कम पढ़ी लिखी हो लेकिन किसी पर आश्रित नहीं तुम्हारी तरह। वो नहीं डरती किसी से, अपने शराबी पति से भी नहीं वो पतिव्रता और पति परमेश्वर का राग नहीं अलापती इसलिए खुद पर हांथ उठाने वाले पति को मार भी सकती है फेंककर कंडा, चप्पल, बेलन या किसी चीज से, जो उसके हांथ में हो मतलब वो सेल्फ डिफेंस भी जानती है तुम अपना देख लो संस्कारी परिवार की बहू, संस्कारी पत्नी, संस्कारी परिवार की बेटी साबित करना चाहती हो न खुद को तुम?  केवल सहते रहना ही तुम्हारे संस्कार का नियम है क्योंकि संस्कार की दुहाई देने के चक्कर में "विरोध" नामक शब्द तो कहीं पीछे छूट गया तुम्हें नहीं हक है पति की गलत बातों पर पलटकर जवाब देने का, क्योंकि तुम संस्कारी जो हो तुम जॉब नहीं कर सकती क्योंकि अच्छे घर की बेटी/बहू जाॅब नहीं करती, फैमिली की इतनी रिस्पेक्ट है सोसाइटी में। और तुमको कमी ही किस चीज की है जो तुम जाॅब करोगी दरअसल बात कमी की नहीं, बात तो यह है कि अगर त...