Posts

महान पुरुष कैसे होते है?

 पुरुषों की महानता, अच्छाई उनकी व्यवहार कुशलता, नम्रता सारे का हाल उसकी पत्नियों से पूछ लीजिए। फिर जो आपको बाहर हद दर्जे का पोलाइट नज़र आता है वो महा सनकी, महान पुरुष अधिकतर समय नीच, व्यवहार कुशल पुरुष अव्वल दर्ज का हुठ्ठी दिख जायेगा। असल में यही एक जगह होती है जहां पुरुष मुखौटा ओढ़ कर नहीं रह पाते वो भी केवल इसलिए कि अधिकतर समय पत्नियों के पास विकल्प नहीं होता। "पति के साथ बेवफाई और एहसान फरामोशी की बहुत चर्चा है  लेकिन पत्नी के साथ बेवफाई और एहसान फरामोशी की कहानियां कही जाने लगे तो एक्के - दुक्के महान पुरूष भी नहीं मिलेंगें जिन्होंने पत्नी के साथ वफ़ादारी की हो और उसका एहसान निभाया हो । लेकिन इस आधार पर उनकी किसी उपलब्धि को खारिज नहीं किया जाता । महिला की सारी उपलब्धि इसी बात से तय होगी कि वो पति और उसके परिवार के लिए कितना उपयोगी और वफादार थी !! भारत में तो लंबा इतिहास है । किस- किस को रोएं! जो महिलाएं सक्षम थी वहां कि सुनिए- आइंस्टाइन के नोबल पुरस्कार मिलने में उनकी कुशाग्र गणितज्ञ पत्नी का पार्टनरशिप था । वो अपने समय की चुनिंदा होनहार गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री थीं । आइन्स...

तम अपना देख लो

Image
  वो अच्छी है, वो समझदार है तुमसे ज्यादा वो खेतों में काम करती है इसलिए वो बेरोजगार नहीं उसे नहीं मांगने पड़ते हैं पति से पैसे अपनी जरूरतों के लिए वो भले ही अनपढ़ या कम पढ़ी लिखी हो लेकिन किसी पर आश्रित नहीं तुम्हारी तरह। वो नहीं डरती किसी से, अपने शराबी पति से भी नहीं वो पतिव्रता और पति परमेश्वर का राग नहीं अलापती इसलिए खुद पर हांथ उठाने वाले पति को मार भी सकती है फेंककर कंडा, चप्पल, बेलन या किसी चीज से, जो उसके हांथ में हो मतलब वो सेल्फ डिफेंस भी जानती है तुम अपना देख लो संस्कारी परिवार की बहू, संस्कारी पत्नी, संस्कारी परिवार की बेटी साबित करना चाहती हो न खुद को तुम?  केवल सहते रहना ही तुम्हारे संस्कार का नियम है क्योंकि संस्कार की दुहाई देने के चक्कर में "विरोध" नामक शब्द तो कहीं पीछे छूट गया तुम्हें नहीं हक है पति की गलत बातों पर पलटकर जवाब देने का, क्योंकि तुम संस्कारी जो हो तुम जॉब नहीं कर सकती क्योंकि अच्छे घर की बेटी/बहू जाॅब नहीं करती, फैमिली की इतनी रिस्पेक्ट है सोसाइटी में। और तुमको कमी ही किस चीज की है जो तुम जाॅब करोगी दरअसल बात कमी की नहीं, बात तो यह है कि अगर त...

A walk with nature and music

Image
Life is strange, amusing, and sometimes unexpected things grab you in sadness and happiness. But going through this in itself is very beautiful. Its all about emotions. I don't know if you feel the same! But, Whenever I listen to a song I feel relaxed. My mind feels even better when I take a walk on my terrace with my earphones on, singing loudly, to the plants growing on my terrace. It always feels amazing. I believe every one should try that. The combination of nature and music is one of a kind. Like, Walking on the shore of a beach... One gets to hear the sound of the waves, the cold breeze touching your face, sweetly singing leaves. Listening to music with nature walking with you is the best remedy to remove all your stress, sorrow, pain or fear. Your life may be awful but for atleast sometime you'll make yourself happy. 

रेप के जिम्मेदार हम और हमारा समाज

Image
माँ किसी रेपिस्ट को जन्म नहीं देती, माँ के लिए उसकी संतान उसका बच्चा होता है और वो हर तरीके से उसे अच्छा बनाना चाहती है। यदि कोई व्यक्ति बलात्कारी, दरिंदा और पापी बनता है तो उसके जिम्मेदार हैं हम, हमारे द्वारा दी गयी लिबर्टी उसका मनो बल बढ़ाती है। हमारे यहां एक परंपरा है कि हम किसी मामले में तभी पड़ते हैं जब वो हमसे जुड़ा हो, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों की पिटाई की जाती है और उन्हें सबक सिखाया जाता है बशर्ते महिला हमारी बहन,बेटी, दोस्त, पत्नी या माँ हो। हम इग्नोर कर देते हैं सामने हो रही छेड़छाड़ और गलत चीजों को अगर वो हमसे रिलेटेड ना हो क्योंकि यही संस्कार मिलते हैं हमारे यहाँ बेटों को। सिर्फ बेटों को ही नहीं बल्कि बेटियों को भी हमारे यहाँ यही सिखाया समझाया जाता है कि राह चलते कोई कमेंट पास करे, सीटी मारे, देखकर अश्लील गाने ऊंची आवाज में प्ले करे तो   "" जस्ट इग्नोर""   कोशिश करो कि कहीं अकेले मत जाओ, सहेलियों के साथ ही घर आओ लेकिन फिर भी अगर ऐसी सिचुएशन कभी आ गयी कि कोई तुमसे छेड़छाड़ करे तो तुरंत घर आ कर बड़े भइया से बताना ताकि वो उसको सबक सिखाने के लिए जा...

पति/पत्नी की मानसिक दिवालियापन

Image
 पति रसिक मिजाज़ हो तो पत्नी को लगता है उससे मिलने बोलने वाली हर परिचित स्त्री उसकी प्रेमिका ही होगी, दोस्त, सहकर्मी या मात्र परिचित तो हो ही न हीं सकती..उसे लगता है हर स्त्री उसके छैला बाबू को फंसाने के लिए ही पैदा हुई है नतीजे में वह सौतिया डाह से जली फुंकी रहती है.. उधर अगर पत्नी हंसमुख हो, जिंदादिल हो तो पति उसके हर दोस्त, परिचित, रिश्तेदार को उसका प्रेमी समझ बौराया रहता, बहत्तर प्रेमी तो वह बेचारा मन ही मन जोड़े रहता पर कभी कोशिश नहीं करता कि तिहत्तरवां प्रेमी स्वयं बन सके, नतीजे में वह पिछवाड़ा खजुआते घूमता रहता है.. मैं यह नहीं ककहा कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं होते हैं पर जो शक्की और झक्की प्रवृत्ति के पति पत्नी हैं वह जिस स्तर पर हर किसी के लिए अम्मा ऊ मारिस, अम्मा ऊ काटिस की गुहार मचाते हैं उसका शतांश भी कोई मारा नहीं होता.. वह जो ऊपर जोड़ी बनाता है वह अजीब बौचट होता, जोड़े में एक को बुड़बक ज़रूर बनाता है चाहे मियां को बना दे और चाहे बीवी को..सही वाली जोड़ी सात ताले में छुपाकर रखता है जो किसी किसी के ही नसीब में होती बाक़ी तो सब दुरंगी और बेमेल साइज़ के जूतों वाले जोड़े...

किण्वनीत खाद्य अवयव और वर्तमान मे उनके खतरे_

किण्वन या  फर्मेन्टेशन  (Fermentation) भोजन को और भी गुणकारी या भोजन को अन्य खाद्य या अखाद्य प्रदार्थ में बदलने के लिए सूक्ष्म जीवो द्वारा कि गई क्रिया को कहते है। आज के दौर में किण्वनीत प्रोसेस फ़ूड का दौर है।फ़ास्ट फ़ूड में शामिल ब्रेड ,बन,पिज्जा आदि में मैदे या आटे में खमीर का किण्वन करवाया जाता है। सोया सॉस भी किण्वन से ही तैयार होता है। विशेषकर की कई खाद्य अवयव जो प्रोसेस फ़ूड में स्वाद और सरक्षण के लिए बनाये जाते है वो भी किण्वन प्रकिया द्वारा ही बनाये जाते है। जैसे सिट्रिक एसिड एस्कोर्बिक एसिड ,मोनोग्लुकोनेट सोडियम ,व स्वाद बढ़ाने वाले तत्व किसी न किसी सूक्ष्म जीव बैक्टीरिया ,फंगस या यीस्ट आदि द्वारा संश्लेषित किया जाता है। हालही में नेस्ले कम्पनी द्वारा बिना जीव के दूध विकसित करने की घोषणा की है। वह भी किण्वन प्रक्रिया से ही विकसित किया गया है। यानी की हमारा भोजन हर तरफ से किण्वन उत्पादों से घिरा है। प्राकृतिक किण्वन में बहुत ज्यादा असुरक्षित नहीं होते। लेकिन औद्योगिक किण्वन में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा या गंभीर रोग हो सकते है। हमारा वातावरण...

व्रत और प्रेम

  व्रत और प्रेम आज के दौर में हर व्यक्ति खुद को विकसित और बुद्धिमान समझता है, खुद को औरों से ज्यादा तार्कसंंगिक साबित करना चाहता है. हर व्यक्ति खुद को विज्ञान से जुड़ा मानता है और किसी भी कीमत पर ये मानने को तैयार नहीं होता कि वह अंधविश्वासी है. आज भी हमारे समाज में व्रतों का महिमामंडन जारी है, और हो भी क्यूं न, व्रत हमारे समाज और संस्कृति का हिस्सा हैं. व्रत हमारा धार्मिक मामला है और इस पर टिप्पड़ी करने का हक किसी को नहीं है. व्रत केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत फायदेमंद है. एक  शोध  के अनुसार व्रत रखने वाले लम्बी उम्र जीते हैं जिसकी निम्न वजहें हैं--  1. व्रत रखने के दौरान फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है. जिससे चर्बी तेजी से गलना शुरू हो जाती है. 2. फैट सेल्स लैप्ट‍िन नाम का हॉर्मोन स्त्रावित करती हैं. व्रत के दौरान कम कैलोरी मिलने से लैप्ट‍िन की सक्रियता पर असर पड़ता है और वजन कम होता है. 3. व्रत के दौरान कुछ आवश्यक पोषक तत्वों को लेना जरूरी है वरना व्रत करना आपके लिए तकलीफदेह हो सकता है. व्रत के बाद आप जब भी कुछ खाएं, कोशिश करें कि वो...