महान पुरुष कैसे होते है?

 पुरुषों की महानता, अच्छाई उनकी व्यवहार कुशलता, नम्रता सारे का हाल उसकी पत्नियों से पूछ लीजिए। फिर जो आपको बाहर हद दर्जे का पोलाइट नज़र आता है वो महा सनकी, महान पुरुष अधिकतर समय नीच, व्यवहार कुशल पुरुष अव्वल दर्ज का हुठ्ठी दिख जायेगा। असल में यही एक जगह होती है जहां पुरुष मुखौटा ओढ़ कर नहीं रह पाते वो भी केवल इसलिए कि अधिकतर समय पत्नियों के पास विकल्प नहीं होता।

"पति के साथ बेवफाई और एहसान फरामोशी की बहुत चर्चा है  लेकिन पत्नी के साथ बेवफाई और एहसान फरामोशी की कहानियां कही जाने लगे तो एक्के - दुक्के महान पुरूष भी नहीं मिलेंगें जिन्होंने पत्नी के साथ वफ़ादारी की हो और उसका एहसान निभाया हो । लेकिन इस आधार पर उनकी किसी उपलब्धि को खारिज नहीं किया जाता । महिला की सारी उपलब्धि इसी बात से तय होगी कि वो पति और उसके परिवार के लिए कितना उपयोगी और वफादार थी !!

भारत में तो लंबा इतिहास है । किस- किस को रोएं!

जो महिलाएं सक्षम थी वहां कि सुनिए-

आइंस्टाइन के नोबल पुरस्कार मिलने में उनकी कुशाग्र गणितज्ञ पत्नी का पार्टनरशिप था । वो अपने समय की चुनिंदा होनहार गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री थीं । आइन्सटीन से जो भौतिकी और गणित का इक्वेशन हल नहीं होता वो उनकी पत्नी झट से कर देती । उनके इसी इंटेलिजेंस से प्रभावित होकर आइंस्टाइन उनसे प्रेम से लेकर विवाह तक किए और उसके बाद अपने व्यवहार और प्रतिबंधो से उसे पागलपन के हद तक पहुंचा कर तबाह कर दिएं। 

जैसा कि स्त्री प्यार में बौरा जाती है , उनकी पत्नी भी बौरा गई और अपना सब कुछ़ भुला कर आइंस्टाइन के अनुसंधान में सहयोग करने लगी । बाद में नोबल पुरस्कार में अपने योगदान को भी मान्यता दिलाने के लिए कोर्ट तक गई लेकिन तब तक आइंस्टाइन इतने मज़बूत हो चुके थें और प्यार , अवसाद , एबोर्शन , आइंस्टाइन के बेवफाई से जूझती उनकी पत्नी समाप्त प्राय कि वो आइंस्टाइन के आगे क़ानूनी लड़ाई में टीक नहीं पाई । आइंस्टाइन ने नाम तो नहीं ।

      ये लेख समायोजित रूप से लिखने के लिए मैने आइंस्टीन की पारिवारिक जीवन के पढने के दौरान महसुस किया! यदि पसंद आए तो अपनी प्रतिक्रियात्मक संदेश अवश्य दे! @Dipanshupathak

स्त्री के स्वंतत्रा  के सभर्थक और उनसे अपने  कई- कई  प्रेम संबंधों या दैहिक संबंधों के लिए मशहूर आइंस्टाइन ने अपनी गणीतज्ञ पत्नी के लिए शर्तें रखी थी कि वो उनके लिए भोजन पकाएगी, कपड़े धोएगी और इस्तरी करेगी , बेड ठीक करेगी लेकिन उनके स्टडी रूम या लैब में पैर नहीं रखेगी । ये वही पत्नी थी जिसके साथ वो मिलकर अपने बेड तक पर भौतिकी और गणित के इक्वेशन सोल्व कर रहे थें और आर्थिक कष्ट में थें । तब यही पत्नी हर तरह से उनकी रीढ़ की हड्डी बनी रही । 

आगे चलकर उनकी पत्नी ने इन शर्तों को मानने से इन्कार कर दिया और तलाक हो गया । अधिकतर महान पुरूषों के पत्नी और बच्चे उनसे नफ़रत ही करते रहें..."

Comments

Popular posts from this blog

व्रत और प्रेम

पति/पत्नी की मानसिक दिवालियापन

रेप के जिम्मेदार हम और हमारा समाज