पति/पत्नी की मानसिक दिवालियापन
पति रसिक मिजाज़ हो तो पत्नी को लगता है उससे मिलने बोलने वाली हर परिचित स्त्री उसकी प्रेमिका ही होगी, दोस्त, सहकर्मी या मात्र परिचित तो हो ही न
हीं सकती..उसे लगता है हर स्त्री उसके छैला बाबू को फंसाने के लिए ही पैदा हुई है नतीजे में वह सौतिया डाह से जली फुंकी रहती है..
उधर अगर पत्नी हंसमुख हो, जिंदादिल हो तो पति उसके हर दोस्त, परिचित, रिश्तेदार को उसका प्रेमी समझ बौराया रहता, बहत्तर प्रेमी तो वह बेचारा मन ही मन जोड़े रहता पर कभी कोशिश नहीं करता कि तिहत्तरवां प्रेमी स्वयं बन सके, नतीजे में वह पिछवाड़ा खजुआते घूमता रहता है..
मैं यह नहीं ककहा कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं होते हैं पर जो शक्की और झक्की प्रवृत्ति के पति पत्नी हैं वह जिस स्तर पर हर किसी के लिए अम्मा ऊ मारिस, अम्मा ऊ काटिस की गुहार मचाते हैं उसका शतांश भी कोई मारा नहीं होता..
वह जो ऊपर जोड़ी बनाता है वह अजीब बौचट होता, जोड़े में एक को बुड़बक ज़रूर बनाता है चाहे मियां को बना दे और चाहे बीवी को..सही वाली जोड़ी सात ताले में छुपाकर रखता है जो किसी किसी के ही नसीब में होती बाक़ी तो सब दुरंगी और बेमेल साइज़ के जूतों वाले जोड़े की तरह अपने जोड़ीदार के साथ ज़िंदगी काट लेते हैं क्योंकि नंगे पैर चलने से अच्छा है बे साइज़ जूते पहनकर कसर मसर करते या भचकते हुए चलना इससे नंगे पैर होने का दुख भी नहीं होता और जूते पहने होने का गर्व भी मुफ़्त में मिल जाता है...।
✍️ By DIPANSHU PATHAK

Comments
Post a Comment